भारत में कोरोना रोग से संक्रमित लोगो की फेहरिस्त लगातार लम्बी होती जा रही है और सशर्त अनलॉक 1.0 के प्रावधानों को देखें तो बहुत से उद्योग, रोज़गारों के साथ साथ आजीविका उपार्जन के बहुत से स्त्रोत फिर से शुरू होने जा रहें है। ऐसे में सार्वजनिक परिवहन को पूर्णतः सञ्चालन की इजाजत ना मिलना यह सपष्ट करता है कि, बहुत से लोग अपने दफ्तर जाने के लिए निजी परिवहन पर आश्रित रहेंगे।
ऑटोमोबाइल जगत इस बात को लेकर बहुत आशावादी है, कार निर्माताओं द्वारा प्रारंभ की गयी लोकलुभावन योजनाएं इस बात का प्रमाण है परन्तु सेकण्ड हैंड कार (Used Car) उद्योग भी इस महामारी के संकट में चरमरा गयी अपनी नींव को दुरुस्त करने को लेकर उत्साहित दिख रहा है। विशेषज्ञों और सेकण्ड हैंड कार उद्योग से जुड़े हुए लोगो का मानना है कि कोरोना संकट से जन्मे लॉकडाउन (Lock-down) के कारण मध्यम वर्ग (Middle Class) और उच्च मध्यम वर्ग (Upper Middle Class ) की खरीदारी क्षमता (Purchasing Power) में कमी आयी है जिसका फायदा इस उद्योग को मिलना तय माना जा रहा है।
इस स्तिथि का लाभ उठाने में विभिन्न बैंकिंग क्षेत्र भी पीछे नहीं रहना चाहते और वे नवीन कार निर्माताओं और सेकण्ड हैंड कार विक्रेताओं के लिए हितकारी योजनाओं के साथ तैयार है। आज के इस लेख में हम देखेंगे की वह कौन-कौन से बैंकिंग संसथान है जो आपको सस्ता लोन उपलब्ध करा सकते है , पहले हम देखेंगे की स्थिर ब्याज़ दर पर कौन सबसे सस्ता कर्ज़ (Loan) उपलब्ध करवा रहा है :-
क्रमांक | बैंक का नाम | लोन का प्रतिशत | ब्याजदर | अवधि | किश्त |
---|---|---|---|---|---|
1 | Kotak Bank | 90 % | 17 % | 5 वर्ष | ₹ 2485 |
2 | HDFC Bank | 80 % | 13 % | 5 वर्ष | ₹ 2275 |
3 | Andhra Bank | 60 % | 11.85 % | 5 वर्ष | ₹ 2217 |
4 | Federal Bank | 75 % (मूल्य ह्रास पर) | 11.15 % | 5 वर्ष | ₹ 2182 |
5 | ICICI Bank | 80 % | 10.50 % | 5 वर्ष (7 ) | ₹ 2149 |
किश्त प्रति लाख के आधार पर , लोन का प्रतिशत बाज़ार मूल्य के आधार पर
यहाँ हमने देखा की स्थिर ब्याज़ दर पर प्रति लाख लोन राशि पर कितनी किश्त का भुगतान करना होगा। अब हम बात करेंगे कटमीति ब्याज़ उपलब्ध कराने वाली बैंकिंग संस्थाओं के बारे में :-
क्रमांक | बैंक का नाम | लोन का प्रतिशत | ब्याजदर | अवधि | किश्त |
---|---|---|---|---|---|
1 | State Bank of India | 85 % (ऑन रोड) | 12.60 % | 7 वर्ष | ₹ 1798 |
2 | Union Bank | 70 % | 11.60 % | 5 वर्ष | ₹ 2204 |
3 | Central Bank | 75 % | 9.95 % | 5 वर्ष | ₹ 2122 |
4 | Bank Of Maharashtra | 50 % | 9.40 % | 5 वर्ष | ₹ 2095 |
5 | Bank of India | 70 % | 8.90 % | 3 वर्ष | ₹ 3175 |
किश्त प्रति लाख के आधार पर , लोन का प्रतिशत बाज़ार मूल्य के आधार पर
बैंक समय समय पर अपनी ब्याजदर में संशोधन करता रहता है, आवेदनकर्ताओं से निवेदन है कि, आवेदन के पूर्व नज़दीकी शाखा से संपर्क अवश्य करें।